फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवान राजवर्धन की पत्नी को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद जवान राजवर्धन की पत्नी को सम्मानित किया
विज्ञापन

रमाला। कंडेरा गांव में शहीद दिवस पर सीमा सुरक्षा बल ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें शहीद जवान राजवर्धन की पत्नी को अंग वस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीएसएफ के अधिकारी रामकुमार ने कहा कि शहीद दिवस पर कार्यक्रम किया गया है। शहीद के आश्रितों को सम्मानित कर शहीद की शहादत को नमन किया जाता है। कंडेरा गांव के लांस नायक राजवर्धन ने 25 जुलाई 1992 को जम्मू कश्मीर में देश की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य और साहस का परिचय देकर दुश्मन को बर्बाद कर दिया और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। देश के मस्तक को ऊंचा किया। इनकी शहादत को नमन करते है और उन्हें सदैव याद करते रहेंगे। उन्होंने शहीद की पत्नी सुदेश देवी को अंग वस्त्र एवं मिठाई भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान रविन्द्र मुखिया, प्रधान चंद्रपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान सुक्रमपाल सिंह, पंकज, जगमाल, बिजेंद्र, सत्यप्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें