फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगौट में चोरों ने मकान व शराब की दुकान खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भगौट में चोरों ने मकान और शराब की दुकान खंगाली
विज्ञापन

चांदीनगर। भगौट गांव में सोमवार रात चोरों ने मकान और शराब की दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नगदी और शराब चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। धौली प्याऊ चौकी पर घटना के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और शीघ्र खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

विनयपुर गांव निवासी मनोज की भागौट गांव में शराब की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात चोर दुकान का शटर उखाड़ 17 पेटी देशी शराब की चोरी कर ले गए। इससे पहले 10 अगस्त को भी चोर छह पेटी देशी शराब चोरी कर ले गए थे। इसके अलावा आठ अक्टूबर को भी चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर की चोरी का प्रयास किया था। इसके बाद चोरों ने गांव में राजू के मकान को निशाना बनाया। यहां से चोर 28 हजार रुपये की नगदी और दो मोबाइल चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह चोरी की घटनाओं का पता चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। धौली प्याऊ चौकी पहुंचकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चौकी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र घटना का खुलासा नहीं किया तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मस्तराम, विनीत, अनिल कुमार, राहुल कुमार, प्रदीप, अनुज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें