फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों के शुभ लगन से बाजार हुए गुलजार, बढ़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियों के शुभ लगन से बाजार हुए गुलजार
विज्ञापन

बड़ौत। शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू होने वाले हैं। बाजार में भी शादियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार शुक्रवार से शुभ मांगलिक कार्य शुरू होंगे और शादी की शहनाई गूंज उठेंगी। आठ नवंबर को शुरू हो रहे सहालग 12 दिसंबर तक चलेंगे। इसके बाद खरमास की शुरूआत होने के कारण 15 जनवरी से फिर से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा।
देवोत्थान एकादशी (शुक्रवार) से शादियों पर लगा बैन खुल जाएगा। शादियों के शुभ मुहूर्त के लिए तैयारियां तेज हो गई है। शहर के शुगन, सांरग, रायल स्टेप, तुलसी-गार्डन, शुभांगी, मंगलम, राधा-गोविन्द के अलावा अन्य मैरिज होम पहले ही बुकिंग कर चुके है। सैकड़ों की तादात मेें होने वाली शादियों को धूमधाम से संपन्न कराने के लिए कारोबारियों के साथ मैरिज होम संचालकों सहित बैंड वालों से लेकर घोड़ा-बुग्गी, कपड़ा व्यापार, सर्राफा, डेकोरेशन, ब्यूटी पार्लरों वालों ने पहले से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। सभी 8 नंबवर का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। दुकानदार भी इस मौके को भुनाने में कोई कसर बाकी रखना नहीं चाहते है। नगर की मीरापुर रजबाहे की पटरी पर स्थित किरणपाल घोडा-बुग्गी वाले के अनुसार वैसे तो सामान्य दिनों मेें घोडा-बुग्गी का दिन के समय चार्ज 35 सौ से लेकर 4000 तक है। इसमें जनरेटर भी शामिल है। लेकिन शादी के सीजन पर पूरी बुग्गी दुल्हन की तरह सजायी जाती है। दिन-रात की बुंकिग एंडवास हो चुकी है। अब घोडा-बुग्गी का रेट 5000 हजार से 7000 चल रहा है।
विज्ञापन

ये है शुभ मुहूर्त
बड़ौत। पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज बताते है कि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक देवोत्थान एकादशी से सभी देव अपनी नींद से जाग उठते है। हिन्दू धर्म में इस दिन से शुभ कार्यो की शुरूआत भी हो जाती है। उनके अनुसार नवंबर माह में 8, 10, 15, 21, 22, 23, 28, 29 तारीख शादी के लिए शुभ है। दिसंबर माह में 2, 7, 8, 11, 12, जनवरी माह में 15, 20, 29, 30, 31 व फरवरी माह में 4, 9, 12, 15, 16, 21, 26, 27 व 28 फरवरी शादियों के शुभ मुहूर्त है।
------
19 मैरिज होम में चल रही एडवास बुंकिग
बड़ौत। बड़ौत विवाह मंडप एसोसिएट के नगरीय महामंत्री के अनुसार नगर में 19 मैरिज होम है। अधिकांश मेें पहले से ही एडवांस बुंकिग हो चुकी है। इसका कारण यह भी है कि इस बार गर्मी के सीजन में शादी का कोई अच्छा मुुहूर्त नहीं था। अधिकांश मैरिज होम में पार्किग की व्यवस्था भी की जा रही है।
दुल्हन के जोड़े की मांग है सर्वाधिक
बड़ौत। शुभ मुहूर्त को भुनाने के लिए बाजार भी पूरी तरह से तैयार है। सबसे ज्यादा रौनक कपड़ों की दुकान पर देखने को मिल रही है। दुल्हन के जोड़े की मांग सर्वाधिक है। दुकानदारों ने भी सिल्क और जरीदार साड़ियों में हाथ के वर्क को तवज्जों दी है। दुकानदार सत्यपाल राणा, कीमती लाल व अनुज जैन का कहना है कि दुल्हन के लिए आकर्षक लिबास मंगाए गए है। बाजार मेें दो से 20 हजार रूपये तक की आकर्षक साडिय़ां उपलब्ध है। ज्यादातर की पंसद सदूरी लाल और महरून रंग है।
विज्ञापन

सर्राफा की चांदी, गहनों की खरीदारी भी बढ़ी
बड़ौत। नगर के सर्राफ प्रभात जैन व सौरभ जैन का कहना है कि शादियों के सीजन में सबसे ज्यादा मांग आभूषणों की होती है। इस बार फैैंसी आभूषणों को ज्यादा पंसद किया जा रहा है। एडवांस आर्डर भी मिले है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें