फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ डकैती प्रकरण मेरठ का शादाब गैंग पुलिस के टारगेट पर

Sat, 03 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
बागपत। कस्बा अमीनगर सराय के सराफ अंकित वर्मा के मकान में हुई डकैती के मामले में कई अपराधियों के गैंग पर पुलिस काम कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इनमें सादाब गैंग अहम है। इस गैंग के सदस्यों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। हालांकि पुलिस अफसर पूरे प्लान को गोपनीय बनाए हुए हैं। घटना में कौन से गैंग के अपराधी शामिल रहे हैं? इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


सराफ अंकित वर्मा के मकान में बदमाशों ने 14 नवंबर को तड़के डकैती डाली थी। लगातार तलाश के बावजूद पुलिस अब तक अपराधियों तक नहीं पहुंची है। तीन दिन पूर्व बदमाशों ने बरनावा के मकान में डकैती को अंजाम दिया। एक के बाद एक हो रही डकैतियों से पुलिस अफसर टेंशन में हैं। पुलिस ने लुटेरों की तेजी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के जनपदों में हो रही लूट, डकैती की वारदात के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि इसी अंदाज में मेरठ में भी वारदात हुई हैं। पुलिस इसी के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास में लगी है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो इस समय उनके टारगेट पर मेरठ का सादाब गैंग है। गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। हालांकि पुलिस अफसर अपने पूरे प्लान को गोपनीय बनाए हुए हैं। इस संबंध में पूछने पर सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि घटना का खुलासा करने के लिए लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। कई अहम जानकारियां मिली हैं। उन्हीं के आधार पर अपराधियों को पकड़कर केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें