फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जल्द बनकर तैयार होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत के कोताना रोड पर सवा पांच करोड़ रुपये से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण इसी साल पूरा हो जाएगा। यहां पर सीवेज का ट्रीटमेंट करके खाद और सिंचाई के लिए पानी तैयार किया जाएगा। प्लांट में तैयार होने वाली खाद और पानी से पालिका की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

शहर की गंदगी दूर करने के लिए जल निगम की ओर से बड़ौत में कोताना रोड पर सवा पांच लाख रुपये से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। प्लांट के इसी साल पूरा होने की उम्मीद है। इसका निर्माण होने पर जल निगम की ओर से प्लांट नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया जाएगा। सात हजार वर्ग मीटर में बनने वाले प्लांट में पालिका की ओर से वैन की व्यवस्था कराई जाएगी। नगर पालिका की वैन नगर में घर-घर सीवेज एकत्रित कर प्लांट तक पहुंचाएंगी। प्लांट में सीवेज को ट्रीट करके इससे फसलों के लिए खाद और सिंचाई के लिए पानी तैयार किया जाएगा। सिंचाई से बचे पानी को नहर में डाला जाएगा। प्लांट तैयार होने पर एक ओर जहां नगर में गंदगी से निजात मिलेगी वहीं नगर पालिका की आय भी बढ़ेगी।
क्षेत्र के हिसाब से होगा निर्धारण
नगर पालिका की वैन घर-घर जाकर सीवेज एकत्रित कर प्लांट तक पहुंचाएंगी। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्र के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया जएगा। प्लांट में पालिका के सीवेज को ट्रीटमेंट कर खाद व सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी। प्लांट के संचालन की पूरी जिम्मेदारी पालिका की होगी।- अनुज कौशिक, ईओ बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें