जब ट्रैक्टर ट्राली पांची-रटौल मार्ग पर गैस प्लांट से आगे पहुंची तो रटौल की तरफ से आ रही बारातियों से भरी बस ने ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक रतन, खुर्शीदा, इलियास, नसीमा, ताहिर, रुकसाना, अमरेश, सोनम, ममता, फूल मिजरा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आसपास खेतों में काम कर रहे किसान, मजदूर और राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रतन, खुर्शीदा और नसीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है।
दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर भाग निकला। बस में सवार बारातियों को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। अभी तक घायल पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। बस का चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। दिल्ली से बारात लेकर बस पांची गांव में आ रही थी।