फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत और अमीनगर सराय में बनेंगी सात सड़कें, 1.52 करोड़ का बजट मंजूर

Tue, 01 Apr 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत व अमीनगर सराय नगर निकायों में डूडा से सात सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनके निर्माण के लिए शासन ने एक करोड़ 52 लाख 83 हजार रुपये का बजट मंजूर किया है। बागपत में पांच तथा अमीनगर सराय में दो सड़कों का निर्माण होने से करीब एक लाख लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

शासन में उप सचिव लाल मणि यादव ने डूडा के परियोजना अधिकारी तथा नगर निकायों के ईओ को मंजूर हुई सड़कों की सूची भेजी है। बागपत शहर में वार्ड नंबर दो में 26.63 लाख रुपये से सिसाना रोड से होकर केडीआर स्कूल से आगे तक सीसी रोड, वार्ड नंबर 21 में 45.60 लाख रुपये से नई बस्ती में इरफान के मकान से अंतिम छोर पर भूरा के मकान तक सीसी रोड का निर्माण होगा।
वार्ड नंबर 24 में घनश्यामदास मार्ग से बर्फ खाने के पीछे तक 11.33 लाख रुपये से सीसी रोड तथा यहीं पर बर्फखाने के पीछे गली में 29.99 लाख रुपये से सीसी रोड बनेगी। वार्ड नंबर 12 में महिला थाना बाइपास से विमलेश के मकान तक 24.50 लाख में सीसी रोड बनेगी।
विज्ञापन

वहीं अमीनगर सराय में वार्ड नंबर चार में मैन रोड से अश्वनी गोयल के मकान तक 6.50 लाख रुपये से सीसी रोड तथा वार्ड 10 में इंद्र फौजी के मकान से राजीव कौशिक के प्लांट तक सीसी रोड का निर्माण 8.15 लाख रुपये से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें