जिले में फिर बढ़ने लगा कोरोना, संख्या बढ़कर 11 हुई
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। रविवार को एक चिकित्सा अधिकारी सहित सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी को होम आइसोलेट कर उपचार दिया गया है। परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।
डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि रविवार को सरुरपुर कला की सीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारी और खेकड़ा नगर निवासी 10 वर्षीय बालक सहित सात लोग संक्रमित मिले। खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने बताया कि टीम ने बालक और उसके परिवार की स्वास्थ्य जांच की। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए गए है। साथ ही बालक को होमआइसोलेट करते हुए उपचार दिया गया है। उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने और टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कोई भी परेशानी होने पर तुरंत विभाग के अधिकारियों को सूचना देने की अपील की।