फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव में गठित करें निगरानी समिति, प्रवासियों की कराएं स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हर गांव में गठित करें निगरानी समिति, प्रवासियों की कराएं स्क्रीनिंग
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। बीडीओ ने ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों को बाहर से आने वाले मजदूरों को रोककर उनकी स्क्रीनिंग कराने के लिए कहा। इसके लिए गांव के बाहर बैरिकेडिंग लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ राहुल वर्मा ने प्रधानों को जारी किए निर्देश में कहा सभी प्रधान बाहर से आने वाले मजदूरों को रोकने के लिए अपने गांव के बाहर बैरिकेडिंग लगवाएं। मेन रोड पर स्थित गांव में उठाने और गिराने वाले बैरियर लगवाए जाएं। वहां दो दो लोग नियुक्त किए जाएं। बाहर से आने वाले मजदूरों को सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराने को कहा जाए। जो मजदूर मेडिकल परीक्षण न कराए, उनकी शिकायत सक्षम अधिकारियों से की जाए। प्रधान गांव वालों को लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन करने को कहें। प्रधान लॉकडाउन का पालन न करने वाले लोगों पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं। प्रधान अपने अपने गांव को सैनिटाइजेशन और सफाई कराएं। प्रधान इन कार्यों में लापरवाही न बरते नहीं तो प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज किए जाएंगे। किसी संक्रमित के पाने पर उसकी सूचना तत्काल सीएचसी में दी जाए। निगरानी समितियां गठित कर ली जाए। ग्रामीणों को कोरोना की भयावहता के बारे में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें