बड़ौत (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे समेत अन्य स्थानों पर राहगीरों से लूट करने वाले शातिर बदमाश को धर दबोचा। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को जेल भिजवा दिया।
सीओ युवराज सिंह को जानकारी मिली कि शातिर लुटेरा छपरौली चुंगी पर खड़ा है। इस पर उन्होंने इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। टीम ने घेराबंदी करके आरोपी को धर दबोचा। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि आरोपी सय्यूम पुत्र कय्यूम रामपुर थाना पूरनपूर जनपद पीलीभीत निवासी है। वह राहगीरों से तमंचे के बल पर लूट करता था। उससे एक तमंचा, कारतूस व दो मोबाइल बरामद किए हैं। उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। उधर, पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित आमिर पुत्र जमशेद, साहिल पुत्र जमशेद, साहिब पुत्र पप्पू निवासी 20 फुटा रोड को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। संवाद