फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार डिवाइडर के ऊपर से उछलकर दूसरी साइड जा रहे ट्रैक्टर से टकराई

विज्ञापन
डूंडाहैडा के पास सडक दुर्घटना मे क्षतिग्रस्त गाडी - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर ग्राम डूंडाहैड़ा के पास तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर से उछलकर दूसरी साइड में आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार बागपत निवासी पिता, पुत्र और पुत्री गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, तहसील के पास हुए दूसरे हादसे में ट्रक की टक्कर लगने से दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की कार क्षतिग्रस्त हो गई।
बागपत निवासी दिलशाद बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे अपने पिता अली हसन और बहन सुल्ताना के साथ कार से दिल्ली जा रहा था। दिल्ली - सहारनपुर हाईवे पर ग्राम डूंडाहैड़ा के पास उनकी कार नियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर से उछलकर दूसरी ओर आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दिलशाद, उसकी बहन सुल्ताना और पिता अलीहसन घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनंो घायलो को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सुबह छह बजे खेकड़ा तहसील के पास एक अन्य दुर्घटना में दिल्ली निवासी राजेश की कार ट्रक से टकरा गई। राजेश सुरक्षित बच गया, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहैडा के पास हुई सडक दुर्घटना मे घायलो के पास लगी लोगो की भीड- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें