फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शासन से बड़े अफसर, तीन की जगह छह चिकित्सकों का बोर्ड बनाया

Mon, 21 Apr 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यहां शासन से बड़े अफसर हो गए हैं। शासन ने पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच के लिए तीन चिकित्सकों का बोर्ड गठन के निर्देश दिए। मगर, यहां स्वास्थ्य विभाग ने छह चिकित्सकों का बोर्ड गठित कर दिया। इसके अलावा छह चिकित्सकों को रिजर्व में रखा गया है। पुलिस लाइन में मंगलवार से चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में पुलिस भर्ती में चयनित हुए अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच के लिए चिकित्सकों का बोर्ड बनाया जाता है। शासन ने चयनित अभ्यर्थियों को चिकित्सा जांच के लिए भेजे पत्र पर लिखा है कि उनकी जांच तीन चिकित्सकों का बोर्ड करेगा। मगर, यहां सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बोर्ड बनाने का जो आदेश जारी किया, उसमें छह चिकित्सक रख दिए गए।
गठित बोर्ड में नोडल अधिकारी फिजीशियन डाॅ. दीपक कुमार, जनरल सर्जन डाॅ. जेके यादव, नेत्र सर्जन डाॅ. विकास प्रकाश, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. शेखर यादव, ईएनटी डा. गौरव व महिला चिकित्साधिकारी डा. श्रेया श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। इसके अलावा पांच चिकित्सकों को रिजर्व में रखा गया है। रिजर्व में फिजीशियन डाॅ. श्रवण कुमार, ईएनटी डाॅ. प्रीति नय्यर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाू. अमित कटकवाल, चिकित्साधिकारी डाॅ. विशाल कुमार व महिला चिकित्साधिकारी डाॅ. जीनत कौशर को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें