फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों ने उठाई नगर की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका के ईओ से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने का निर्णय लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शनिवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक हुई। इसके बाद नगर की समस्याओं पर विचार विमर्श कर पालिका के ईओ से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने का निर्णय लिया।
बैठक में नगर के कोर्ट रोड और यमुना रोड पर बने खत्ते में फैली गंदगी के निराकरण, चमरावल रोड पर बने सुलभ शौचालय, नगर में माता के पूजन स्थल की सफाई कराने, कोर्ट रोड की गलियों में लोगों की सुविधा के लिए सूचना पट लगवाने पर चर्चा की । बैठक में शीघ्र ही पालिका के ईओ से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने का निर्णय लिया। अंत में कोरोना संक्रमण से मरने वाले जयपाल सिंह चौहान, श्रीचंद गुप्ता, जेडी जैन, अवधेश कुमार शर्मा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कोरोना काल में विशिष्ट सेवा देने के लिए डॉ. देवदत्त शर्मा, डॉ. नईम अहमद और डॉ. प्रशांत कुमार शर्मा को प्रमाण पत्र, प्रतीक चिह्न और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसमें समिति के महासचिव ब्रह्म पाल सिंह रोहिला, मोहन गिरि, महेश गिरि, नरेश शर्मा, वेदप्रकाश भारद्वाज, शिव प्रसाद, राजेंद्र शर्मा, ब्रजमोहन गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें