संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शनिवार को भीषण गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल रहा। शाम को मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
भीषण गर्मी और गर्म हवा चलने से दिनभर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। गर्मी अधिक होने से लोग घरों में दुबके रहे। इसके परिणामस्वरूप नगर के मार्गों पर आवागमन कम रहा। हाईवे पर भी वाहनों की संख्या कम रही। शाम करीब छह बजे मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से मौसम में नरमी आई। जिससे लोगों को राहत मिली। संवाद
तेज हवा में पेड़ गिरा
बागपत। नगर के पांडव रोड स्थित बिलाल के मदरसे के समीप शनिवार शाम तेज हवा के चलते एक पेड़ सडक़ पर आ गिरा। जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इधर-उधर दौडक़र जान बचाई। हालांकि कोई क्षति नहीं हुई। मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बंद हो गया। हवा बंद होने के बाद मोहल्ले के लोगों ने पेड हटवाकर यातायात सुचारु कराया। संवाद