फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वरिष्ठ नागरिकों ने फूलों की होली खेल मनाया जश्न

Tue, 11 Mar 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
होली खेले रघुवीरा अवध में:- बागपत के वात्सायन पैलेस में आयोजित होली मिलन समारोह में होली के गीत
विज्ञापन
बागपत। शहर के मेरठ रोड स्थित वात्स्यान पैलेस में सोमवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

होली मिलन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कुंवर महासिंह चौहान ने होली को पुरातन संस्कृति का बोध कराने वाला बताया। उन्होंने कहा कि होली भाईचारा का पर्व है और हम सभी को शांति सौहार्द के साथ पर्व को मनाना चाहिए। इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा। इसके बाद वहां होली के गीतों पर डांस किया गया।
एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाया व मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान महामंत्री डाॅ. महेंद्र सिंह धामा, संरक्षक राजपाल शर्मा, बशीर अहमद, कोषाध्यक्ष राकेश मोहन गर्ग, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र आर्य, राधेश्याम शर्मा, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, वेद प्रकाश भारद्वाज, बृजमोहन गौतम, विजय पाल यादव, सुनील जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें