फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: उद्यमियों ने खेली होली, कलाकारों ने समा बांधा

Tue, 11 Mar 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत में योगी मोदी के पोस्टर वाली पिचकारी खरीदती बच्ची। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बागपत। औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रशासनिक भवन में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहां उद्यमियों ने गुलाल व फूलों से होली खेली।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंम डीएम अस्मिता लाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान दिल्ली से आए कलाकारों ने होली के गीतों से समा बांधा। बागपत इंडस्ट्रीज वेल्फेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह में डीएम, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने उद्यमियों के साथ फूलों की होली खेली और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर बागपत इंडस्ट्रीज वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गोयल, महामंत्री अश्वनी शर्मा, आशीष जैन, अमितांशु अग्रवाल, भगवान दास, लोकेश कुमार, राहुल गोयल, सिद्धार्थ मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें