फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में दौड़े 7130 अभ्यर्थी, चुने गए 859

Sat, 27 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला बागपत
विज्ञापन
सेना भर्ती में दौड़ते बड़ौत के अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में सेना भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के आखिरी दिन बड़ौत तहसील के अभ्यर्थियों ने अपने होम ट्रैक पर दमखम दिखाया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 7130 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, इनमें से मेडिकल के लिए 859 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। मेरठ भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर कर्नल रजनीश मेहता की देखरेख में फिजिकल हुआ। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दो बजे से ही बिजरौल रोड स्थित जेवी इंटर कॉलेज के गेट से प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य शुरू हुआ। मेरठ भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल
रजनीश मेहता ने बताया कि बड़ौत तहसील के 9,789 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। दौड़ में 7130 युवाओं ने भाग लिया। मेडिकल के लिए 859 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

सैनिक सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, नर्सिंग सहायक और लिपिक के पदों पर चल रही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न हो गई। शनिवार और रविवार को बचे हुए अभ्यर्थियों का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन


यूं दौड़े बागपत के अभ्यर्थी
बड़ौत। बागपत जनपद की खेकड़ा और बागपत तहसील के 3872 युवाओं में से 503 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास हुए। अंतिम दिन बड़ौत तहसील के 7130 युवाओं में से 859 युवाओं का मेडिकल के लिए चयन हुआ। इस तरह बागपत के 1362 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें