सेना भर्ती अभ्यर्थियाें द्वारा की गई तोड़फोड़।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में सेना की भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थियों ने उत्पात मचाया। अभ्यर्थियों और उनके साथ आए लोगों ने दुकानों के आगे पड़े तख्त तोड़ ड़ाले। पुलिस को लाठियां फटकारकर व्यवस्था बनानी पड़ी।
शुक्रवार को बड़ौत तहसील के अभ्यर्थियों ने सेना की दौड़ में भाग लिया। मुख्य बाजार में कई बार पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर उन्हें दौड़ाया। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के साथ आए लोग हंगामा करते रहे। पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सीओ कर्मवीर सिंह और सीपी सिंह पुलिस बल व अद्र्ध सैनिक बलों के साथ उन्हें खदेड़ा। मैदान के आसपास मकानों पर युवाओं की भारी भीड़ जमा थी। जिन्हें रूकरूकर पुलिस भगा रही थी और युवा नारेबाजी कर रहे थे। कई दु कानों के बाहर रखे तख्त तोड़ डाले, दुकानों ने भी इसकी शिकायत की है। इससे पहले गौतमबुद्ध नगर के अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन और गांधी रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में तोडफ़ोड़ की थी।
rपेड़ उखड़ा, कई को लगी चोटें ः बड़ौत। बावली रोड़ पर सड़क किनारे खड़ा शीशम का पेड़ उखड़ गया। इस पेड़ पर युवा चढ़कर दौड़ देख रहे थे। इससे कई लोगों को चोटें लगी।