फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती ःआज बागपत के युवाओं की बारी

Mon, 24 Aug 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम और नुमाइश कैंप में चल रही थल सेना की भर्ती में सोमवार (आज) बागपत के युवाओं का नंबर है। यहां से करीब दस हजार युवाओं का भर्ती में हिस्सा लेने की उम्मीद है। बसों और ट्रेनों में युवाओं की काफी भीड़ है।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए ट्रेनों और बसों में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। बागपत के युवाओं में सेना में भर्ती के प्रति रुझान ज्यादा होता है। 21 अगस्त से मुजफ्फरनगर में चल रही सेना भर्ती मेें सोमवार को बागपत जनपद का नंबर है।

इसी कारण बागपत के युवा रविवार सुबह से ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होने शुरू हो गए। ट्रेनों और बसों में युवाओं की भारी भीड़ है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बागपत से मुजफ्फरनगर भर्ती में 9 से 10 हजार युवा शामिल होंगे। इसी को देखते हुए पुलिस टीमें एलर्ट है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस तैनात है।  एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि सेना भर्ती के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात
बागपत। बसों और ट्रेनों में कोई अप्रिय घटना न हो। इसी को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने बसों और ट्रेनों के अलावा स्टेशन और बस स्टैंड पर सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात की है। एएसपी का कहना है कि यदि किसी असामाजिक तत्व ने माहौल खराब करने का प्रयास किए तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सहारनपुर भर्ती के दौरान हुआ था बवाल
बागपत। सहारनपुर में हुई सेना भर्ती के दौरान युवाओं ने दिल्ली-शामली मार्ग पर चलने वाली ट्रेन में पथराव कर तोड़फोड़ की थी। इसमें बागपत के युवाओं को भी काफी चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें