छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
छपरौली। शांति सागर दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
कार्यक्रम में दीपक रावत और मोहित रावत ने छात्राओं को छेड़खानी करने वालों को सबक सिखाने के गुर सिखाए। कहा कि अक्सर छात्राओं को अकेली पाकर मनचले उनके साथ छेड़छाड़ करते है, ऐसी स्थिति में मनचलों को सबक सिखाने के लिए आत्मरक्षा के तरीके सीखना जरुरी है।
छात्राओं को मनचलों को सबक सिखाने के तरीके बताएं गए। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में छात्राओं व महिलाओं के लिए कारगर साबित होंगे। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताकर अभ्यास भी कराया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या चित्रालेखा जैन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।