फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में अमानक मिला बीज का नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कृषि विभाग की ओर से निरीक्षण के दौरान लिए बीज का नमूना जांच में अमानक मिला। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने केंद्र का बीज बिक्री का लाइसेंस निलंबित कर दिया। उन्होंने बीज विक्रेता को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। नोटिस का जवाब न देने उसके खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जैन फर्टिलाइजर अग्रवाल मंडी टटीरी के बीज विक्रय केंद्र से मक्का अफ्रीकन टाल के बीज का नमूना लिया था। बीज के नमूने को जांच के लिए बीज परीक्षण प्रयोगशाला, संभागीय परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र मेरठ भेजा। प्रयोगशाला की ओर से आठ जून को मिली रिपोर्ट में बीज अमानक मिला। उन्होंने बीज रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र को निलंबित कर बीज की बिक्री करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने बीज विक्रय केंद्र संचालक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में कंपनी का बिल/मैमो और स्टॉक के विवरण के साथ जवाब देने के निर्देश दिए हैं। दो सप्ताह में नोटिस का जवाब न देने पर देने पर उनके खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें