फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जमीन की जगह सचिवों ने अपनी जेब में बढ़ाई हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गांवों में कब्रिस्तान, श्मशान, स्कूलों में पौधरोपण कराने पर लाखों रुपये खर्च दिखा दिए गए मगर जमीन पर हरियाली दिखाई नहीं दी। सोशल ऑडिट में इसका खुलासा हुआ है और अब सचिवों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले के कई गांवों में वर्ष 2019-22 तक हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण कराया गया। पौधरोपण कराने के नाम पर लाखों रुपयों का भुगतान भी कर दिया गया मगर जब जांच की गई तो जमीन पर पौधे नहीं मिले। इसलिए ही बडक़ा, रुस्तमपुर, जलालपुर, खेड़ा इस्लामपुर, पाबला, मुकारी, मवीखुर्द, पुरा महादेव समेत अन्य गांवों के सचिवों को नोटिस भेजकर जवाब के साथ ही संबंधित कागज मांगे गए हैं।
इन गांवों के भुगतान पर आपत्ति
-बडक़ा गांव में वर्ष 2021-22 में बडक़ा में कब्रिस्तान और श्मशान घाट में 10,854 रुपये पौधरोपण पर खर्च दिखाए गए। पौधे नहीं लगाने पर भुगतान गलत करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

-रुस्तमपुर में वर्ष 2019-20 में कब्रिस्तान में पौधरोपण पर 8,750 रुपये खर्च दिखाए गए मगर पौधा एक भी नहीं मिला। वर्ष 2021-22 में प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल में 150 पौधों को लगवाने का दावा करते हुए 33,992 रुपये निकाल लिए गए। वहां केवल 40 पौधे मिले हैं।
-जलालपुर गांव में वर्ष 2019-20 में कब्रिस्तान में पौधरोपण के नाम पर 17,500 रुपये निकाले गए। वर्ष 2021-22 में कब्रिस्तान में 500 पौधे लगाने के नाम पर 28,468 रुपये निकाले गए। वहां केवल 60 पौधे मिले।
-खेड़ा इस्लामपुर गांव में वर्ष 2019-20 में नितिन, प्रशांत समेत अन्य कई से पौधरोपण कराने के नाम पर 20,825 रुपये का भुगतान किया गया। पाबला बेगमाबाद में वर्ष 2021-22 में तालाब में पौधरोपण के नाम पर 10,854 रुपये निकाले गए।
-मुकारी में वर्ष 2021-22 में हिंडन नदी के किनारे पौधरोपण पर 7,638 रुपये का भुगतान किया गया। मवीखुर्द में वर्ष 2021-22 में जूनियर हाईस्कूल और पुरा महादेव में पंचायतघर में सौ-सौ पौधे लगाए हुए दिखाकर 4,623-4,623 रुपये निकाले गए।

सोशल ऑडिट के बाद सभी सचिवों को नोटिस भेजकर संबंधित कार्य की फाइल, उसके साक्ष्य के साथ जवाब मांगा गया है। वह साक्ष्य नहीं देते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। राहुल वर्मा, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें