फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचार धारा से जीवन बनेगा सुखमय : आरेंद्र शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-बरनावा के महर्षि वेद व्यास वानप्रस्थ आश्रम में पूर्णिमा पर स्वस्ति यज्ञ किया
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के महर्षि वेद व्यास वानप्रस्थ आश्रम में शनिवार को पूर्णिमा के अवसर पर स्वस्ति यज्ञ हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

ब्रह्मा आचार्य आरेंद्र शास्त्री ने विधि-विधान से यज्ञ कराया, यजमान संजय शर्मा रहे। जयकृष्ण शास्त्री ने सस्वर वेदपाठ किया। उन्होंने कहा कि वैदिक विचार धारा को अपनाकर ही जीवन सुखी बनेगा। हमारी संस्कृति ने सहानुभूति, प्रेम और ममता को आगे बढ़ाया है। ऋषि मुनियों ने वैदिक विचार धारा देकर हमें उसे आत्मसात कर सुखी जीवन जीने का मार्ग दर्शाया। यज्ञ के द्वारा दी जाने वाली आहुति की सुगंधी से पर्यावरण शुद्ध होता है। साथ ही वेद मंत्रोच्चारण से आत्मिक शुद्धि भी होती है। आचार्य विजय कुमार ने कहा कि वेद परमात्मा की वाणी है और वेद मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण हो सकता है। यज्ञ में गिरीश मुनि, राजबीर राणा, पूर्व प्रधान विष्णु दत्त त्यागी, राकेश फौजी, मिंटू सहरावत, देवेंद्र आर्य, बलराम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें