बागपत। जिले में 16 गांवों में चल रहे विकास कार्य पूर्ण कराने के लिए ग्राम्य विकास अभिकरण ने कार्यदायी संस्थाओं को 53.65 लाख रुपये बजट जारी कर दिया है। 16 गांवों में विकास कार्य पूर्ण होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
ग्राम्य विकास अभिकरण के अफसरों ने 16 गांवों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग से लेकर अन्य विकास कार्य के लिए 1.34 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। जिसकी चुनाव से पहले निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्यदायी संस्थाओं को 80.47 लाख रुपये बजट जारी कर कार्य शुरू कराया गया था। पहली किस्त के 80.47 लाख रुपये बजट खर्च होने के बाद दूसरी किस्त की मांग की गई। जिस पर ग्राम्य विकास अभिकरण के अफसरों ने कार्य पूर्ण कराने के लिए दूसरी किस्त के 53.65 लाख रुपये बजट जारी कर दिया। इस मामले में परियोजना अधिकारी हरेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही सभी कार्य पूर्ण करा दिए जाएंगे।
- इन गांवों में चल रहे विकास कार्य
ग्राम्य विकास अभिकरण की तरफ से सिरसलगढ़, तितरौदा, इब्राहिमाबाद गांवड़ी, चंदायन, डौलचा, फतेहपुर माजरा, मुकुंदपुर ओगटी, दत्तनगर, अहमदनगर, घिटौरा, गौना, घटौली, रामनगर, गौना सहवानपुर, खेकड़ा और बसी गांव में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।