फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फार्मेसी के 45 विद्यार्थियों को आवंटित की गई सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
- 200 से अधिक सीटें अभी भी खाली, काउंसिलंग का आज अंतिम दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। फार्मेसी में दाखिले के लिए चौथे चरण की प्रक्रिया के चलते तीसरे दिन बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों को ऑनलाइन 45 सीटें आवंटित हुईं। शुक्रवार को काउंसलिंग की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी और इसके बाद किसी का प्रवेश नहीं हो सकेगा।
फार्मेसी कोर्स के लिए जिले के कॉलेजों में करीब 700 सीटें है। इनको भरने के लिए तीन चरणों की काउंसलिंग पूरी हो गई है। बृहस्पतिवार को चौथे चरण की काउंसलिंग में भाग लेकर 45 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन अपनी सीट आवंटित कराई है। दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ़ अजय त्यागी ने बताया कि चौथे चरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद सीटों का आवंटन व प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। इस चरण के विद्यार्थियों को भी फीस जमा करने के लिए चार दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चरण के बाद अगले चरण की काउंसलिंग होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि अभी फार्मेसी की 200 से अधिक सीटें खाली हैं। इनको लेकर जिस तरह का आदेश मिलेगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें