खेकड़ा तहसील से ट्रक चोरी होने के बाद तहसील परिसर मे बने ट्रक के टायरो के निशान।
- फोटो : KAHKRA
ओवरलोडिंग में सीज ट्रक तहसील परिसर से चोरी
खेकड़ा। तहसील से सीज किए गए ट्रक को बृहस्पतिवार की रात चोर लेकर चले गए। एसडीएम ने ट्रक चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए खेकड़ा कोतवाली में तहरीर दी है।
एसडीएम राजपाल सिंह ने 29 जनवरी की रात ओवरलोड वाहनों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे से दो ओवरलोड ट्रक पकड़े। इनमें डस्ट लदा हुआ था। एसडीएम ने इन्हें सीज कर तहसील परिसर में खड़ा करा दिया था। बृहस्पतिवार की रात्रि इनमें से एक ट्रक को चोर तहसील के मुख्य गेट का ताला तोड़कर निकाल ले गए। एसडीएम राजपाल सिंह को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तहसील पहुंचने पर मिली। उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। एसडीएम राजपाल सिंह का कहना है की तहरीर उन्होंने बदमाशों के खिलाफ दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।