फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसमेंट समेत तीन अनधिकृत निर्माण सील

Thu, 03 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बनाए गए बेसमेंट और शहर में चल रहे अनाधिकृत निर्माण के मामले में डीएम की सख्ती पर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट समेत तीन निर्माणाधीन भवनों पर सील लगा दी है। प्राधिकरण ने कई अन्य भवनों को भी चिह्नित किया।
विज्ञापन


शहर में अनाधिकृत निर्माण पर डीएम की सख्ती के बाद आखिरकार बागपत विकास प्राधिकरण हरकत में आया। प्राधिकरण ने बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर अनाधिकृत भवनों को सील करना शुरू किया, तो शहरभर में खलबली मच गई।

सबसे पहले अधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट के सामने हाईवे पर निर्माणाधीन बेसमेंट और भवन पर कार्रवाई की। यहां पर कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण को बंद नहीं किया गया था। अधिकारियों ने निर्माणाधीन भवन को पूरी तरह से सील कर दिया। इसके बाद टीम मेरठ रोड स्थित सिटी प्लाजा में पहुंची।
विज्ञापन


यहां पर मकान का निर्माण तेजी से हो रहा था और मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस और अधिकारियों की टीम के पहुंचते ही खलबली मच गई। सभी की वीडियोग्राफी कराई गई और काम रुकवाकर मजदूरों को भगा दिया। टीम ने यहां भी चारों ओर से सील लगा दी।

इसके बाद हाईवे पर गेटवे स्कूल के समीप बनाए गए बेसमेंट और उस पर बनाए जा रहे भवन पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने सील लगा दी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि बागपत के राहुल द्वारा इसका निर्माण कराया जा रहा है। कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रोका गया और न ही नक्शा पास कराया गया।
विज्ञापन


इस मामले में राहुल का कहना है कि उसका अकेले का ही नहीं है हाईवे पर बेसमेंट और भी निर्माण हैं, उन पर भी सील लगनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें