फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार, अमीन बड़े स्तर पर चलाए वसूली अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राज कमल यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व संग्रह, नगर विकास वसूली एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में एसडीएम, तहसीलदार व अमीनों को बड़े स्तर पर वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को वसूली में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
आबकारी विभाग का माह का लक्ष्य 1480 लाख के सापेक्ष 1342 लाख रुपये की वसूली की है, जो 90.71 फीसदी है। उन्होंने आबकारी अधिकारी को सरकारी दुकानों पर अभियान चलाकर सूचना तंत्र मजबूत करने व दुकानों की चेकिंग कर अवैध शराब बिक्री ना होने देने के निर्देश दिए । स्टांप विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष 85 प्रतिशत वसूली की है। विद्युत विभाग ने लक्ष्य 35.5 करोड़ के सापेक्ष 27.5 करोड़ की वसूली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बड़े बकायेदारों से वसूली करने के लिए अमीन को गांव में भेजने और तहसीलदार को भी बड़े बकाएदारों के यहां कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने बड़े बकाएदारों के नाम तहसील के बोर्ड पर लिखवाने के निर्देश दिए। खनिज अधिकारी को प्रतिदिन 6 से 7 ईंट भट्ठों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनिज देय, व्यापार कर, बैंक, स्टांप, वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एआरटीओ को ओवरलोड गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने व विभागों को विद्युत बिल का बकाया जमा करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें