खेकड़ा। एसडीएम राजपाल सिंह ने बृहस्पतिवार की रात गांव फखरपुर के जंगल में छापा मारा। मानक से अधिक गहराई तक मिट्टी खनन मिलने पर कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट प्रेषित की।
गांव फखरपुर के जंगल में अवैध मिट्टी खनन किए जाने की शिकायत पर बृहस्पतिवार की देर रात्रि एसडीएम राजपाल सिंह टीम के साथ छापा मारा। एसडीएम ने बताया कि मौके पर मानक से अधिक गहराई का खनन मिला। उन्होंने संबन्धित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगा अवैध खनन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की। बताया कि खनन के दौरान तय मानक से अधिक मिट्टी उठाई गई है। इसे लेकर खेत मालिक और ठेकेदार से पूछताछ की गई है।