फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन के लिए निकाली गयी राम ध्वज यात्रा, सोलह अक्तूबर से होगा रामलीला का मंचन

विज्ञापन
रामलीला मंचन को लेकर नगर मे श्रीराम ध्वज यात्रा निकालते श्रद्वालु - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
रामलीला मंचन के लिए निकाली गयी रामध्वज यात्रा
विज्ञापन

खेकड़ा। रामलीला मंचन के लिए श्रद्धालुओं ने रामध्वज यात्रा निकाल गांधी प्याऊ रामलीला स्थल पर भूमि पूजन कर ध्वज स्थापित किया। 16 अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा।
विज्ञापन

मेन बाजार स्थित गांधी प्याऊ स्थल पर 16 अक्तूबर से रामलीला का मंचन होगा। मंगलवार को धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शाम पांच बजे राम ध्वज यात्रा भगवान राम की आरती के बाद जैन कॉलेज मार्ग स्थित सीताराम मंदिर से शुरू हुई। श्रद्धालु हाथों मे ध्वज लेकर भगवान राम की जय जयकार करते आगे बढ़ रहे थे। कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालुआें ने सादगी के साथ रामध्वज यात्रा निकाली। ध्वज यात्रा बड़ा बाजार स्थित गांधी प्याऊ रामलीला स्थल पर पहुंच समाप्त हुई, जहां भूमि पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। ध्वज यात्रा में कमेटी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, डायरेक्टर उमेश शर्मा, महामंत्री पुष्पेंद्र कुमार, पुनीत शर्मा, अनिरूद्व गौड, श्रद्धानंद पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें