संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। छपरौली के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला अपने आवास पर किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने चीनी मिल रमाला को अक्टूबर माह में ही चलवाने का किसानों को आश्वासन दिया। मिल के विस्तारीकरण में लगे 328 करोड़ रुपये के हिसाब के लिए उत्तम ग्रुप को चिट्टी लिखी है। विस्तारीकरण के बाद जो रुपये बचे हैं, उन्हें विकास कार्यों में खर्च कराया जाएगा।
मंगलवार को छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने अपने आवास पर किसानों की समस्या सुनते हुए कहा कि सहकारी चीनी मिल रमाला हर हाल में अक्टूबर माह में चलाने का दबाव बनाया जाएगा। इससे किसानों के गेहूं की बुआई समय से हो सके। उत्तम ग्रुप मिल मनमानी करके बाहरी क्षेत्र के कर्मचारी मिल में लगा रहा है, जबकि क्षेत्र में काबिल युवाओं की फौज है। यह चीनी मिल क्षेत्र की है, इसमें क्षेत्र के ही युवाओं को ही रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 328 करोड़ रुपये से जो पैसा बचा है, वह किसान भवन, मिल में इंटरलोक आदि पर खर्च किया जाए। जिन गांवों में आदर्श मांडल क्रय केंद्र लगने थे, उन्हे जल्द तैयार करें। सुभाष चौहान, रमेश, सुबे सिंह, रणपाल, नरेश, देवेंद्र मौजूद रहे।