जानसठ। एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने औचक निरीक्षण के दौरान दो सार्वजनिक शौचालय बंद मिलने और नगर पंचायत के चार सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई।
कस्बे में बुधवार सुबह एसडीएम नायब तहसीलदार अजय कुमार के साथ निरीक्षण करने के लिए निकले। इस दौरान नगर में दो सार्वजनिक शौचालय बंद मिले। इसके अलावा नगर पंचायत के चार सफाई कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा से वार्ता की।