खेकड़ा। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के जंगल मे छापेमारी कर अवैध मिट्टी खनन पकड़ने के साथ ही खनन में लगी एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्राली को भी कब्जे में लिया।
एसडीएम अजय कुमार बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे अवैध मिटटी खनन की शिकायत मिलने के चलते क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के जंगल मे छापेमारी करने के लिए पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो शिकायत सही पाई गई। उन्हें जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्राली के जरिए अवैध मिट्टी खनन होता पाया गया। उन्होंने जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। एसडीएम के पहुंचने की सूचना मिलने पर मिट्टी खनन माफिया मौके से फरार हो गए। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि गांव फिरोजपुर के जंगल म अवैध मिट्टी खनन हो रहा था। लेखपालों से मिट्टी खनन क्षेत्र की नापतोल कराई जाएगी। उसी के आधार पर खनन माफियाओं पर जुर्माना लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।