-दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर टीम ने जांच के दौरान पकड़ा
फोटो संख्या 9
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर औद्योगिक पुलिस चौकी के नजदीक बृहस्पतिवार को एसडीएम व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एक कैंटर से पांच क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा। इसे मौके पर ही नृष्ट करा दिया गया।
बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम को सूचना मिली कि मुजफ्फरनगर से दिल्ली की ओर एक कैंटर मेें मिलावटी मावा जा रहा है। सूचना पर एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र सिंह को लेकर वाहनों की चेकिंग कराई। इसी दौरान मुजफ्फरनगर के बिराल से आ रही कैंटर गाड़ी को रोका गया। गाड़ी की जांच करने पर पांच बोरे बरामद किए गए, जिनमें पांच क्विंटल मावा मिलावटी निकला। जेसीबी मशीन बुलाकर तत्काल नष्ट कराया गया। एसडीएम ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर अभियान आगे भी जारी रहेगा।