09 दिन में 51 प्रतिशत किशोरों को ही लग सका कोरोनारोधी टीका
03 दिन में 51 फीसदी किशोरों को लगाना कोरोनारोधी टीका
15 जनवरी तक टीकाकरण पूर्ण करने के निर्देश दिए है शासन ने
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तीन जनवरी से अब तक 51 प्रतिशत किशोरों को ही कोरोनारोधी टीका लग पाया है। 49 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण होना बाकी है। शासन ने 15 जनवरी तक शत-प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए थे, अब तीन दिन में जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण होना मुश्किल नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर इसके लिए कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण स्कूल कॉलेज बंद होने को कारण बता रहे है। हालांकि अब स्वास्थ्य विभाग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ मिलकर बृहस्पतिवार से मेगा टीकाकरण करने का प्लान तैयार किया है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन ने तीन जनवरी से 15 जनवरी तक किशोरों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए थे। जिले में 91,391 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के बावजूद अभियान के नौ दिन बीतने के बाद भी बागपत के छह ब्लॉक में 46,694 किशोरों का ही टीकाकरण हुआ है, जो लक्ष्य का 51 प्रतिशत है। अभी भी 49 प्रतिशत किशोर टीकाकरण से दूर है। अब विभाग के पास केवल तीन दिन शेष है। तीन दिन में 49 हजार से किशोरो का टीकाकरण होना मुश्किल सा लग रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल-कॉलेज बंद हो गए है, जिससे किशोरों के टीकाकरण पर प्रभाव पड़ा है। इसी को देखते हुए 33 स्कूल व कॉलेजों में कैंप लगाकर मेगा वैक्सीनेशन करने की तैयारी की गई है।
तीन ब्लॉक की स्थिति खराब
छपरौली, पिलाना और खेकड़ा ब्लॉक टीकाकरण में पिछड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति छपरौली और खेकड़ा ब्लॉक की है। नौ दिन बीतने के बाद छपरौली और खेकड़ा ब्लॉक में पांच हजार किशोरों का भी टीकाकरण नहीं हुआ है। छपरौली में 4860 और खेकड़ा ब्लॉक में 4968 किशोरों का ही टीकाकरण हुआ है, जो लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी नहीं है।
ऐसे हुआ टीकाकरण
12 जनवरी 7737
11 जनवरी 5925
10 जनवरी 6585
08 जनवरी 3659
07 जनवरी 8645
06 जनवरी 5928
05 जनवरी 4460
04 जनवरी 2450
03 जनवरी 1305
-------------------
ब्लॉकवार टीकाकरण की स्थिति
ब्लॉक लक्ष्य टीकाकरण
बागपत 16210 9797
बड़ौत 22669 12230
बिनौली 16103 9696
छपरौली 11258 4860
खेकड़ा 12976 5253
पिलाना 12175 4968
किशोरों को लक्ष्य के अनुसार निर्धारित तिथि तक टीकाकरण पूर्ण कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। स्कूल संचालकों को किशोरों को बुलाकर टीकाकरण कराने और स्कूलों में न पहुंचने वाले किशोरों को चिह्नित तक घर जाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। - डॉ दीपा सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी