फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा बचत का संदेश देंगे स्कूली बच्चे

Sat, 17 Sep 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में ऊर्जा की बचत के लिए अब स्कूली बच्चों का सहारा लिया जाएगा। यूपीनेडा ने इसके लिए जागरूकता अभियान में सहयोग करने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्य, बीएसए और डीआईओएस को सम्मानित करने का फैसला किया है। बच्चों का पंजीकरण विभाग की वेबसाइट पर करना होगा।
विज्ञापन


डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि यूपीनेडा ने ऊर्जा बचत के लिए योजना चलाई है। स्कूल जाने वाले बच्चों में ऊर्जा की बचत के लिए प्रेरित करने और बच्चों के माध्यम से समाज को प्रेरित किया जाएगा। यह पहल सार्थक साबित होगी। ऊर्जा संरक्षण का संबंध सीधे पर्यावरण से है।

अभियान का लक्ष्य अत्यधिक ऊर्जा उत्पादन के फलस्वरूप पैदा हो रहे ग्रीन हाउस के प्रभाव से पर्यावरण असंतुलन के विषय में लोगों को बताया जाएगा। अभियान के जरिए बच्चों को विभिन्न विद्युत उपकरणों की जानकारी देना और उनके सही समय पर प्रयोग करने की जानकारी विभाग की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्यों का केवल बच्चों का विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद बच्चे इस वेबसाइट से जुड़ जाएंगे और ऑनलाइन जागरूकता की मुहिम में हिस्सेदारी लेंगे। एनर्जी सेव अभियान में शामिल होने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। जिले के स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र  भेजकर शत प्रतिशत नामांकन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें