सभी ने साधा विपक्ष पर निशाना
शामली विधायक तेजेंद्र निरवाल ने कहा कि किसानों को यदि किसी ने क्रेडिट कार्ड दिया है तो भाजपा ने दिया। आज सब कुछ डिजिटल हो रहा है, ऐसे में अब कोई भी अधिकारी फीता डाल किसी किसान की जमीन कम नहीं कर पाएगा। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि किसानों के झूठे हितैषी बनने का प्रयास ना करें विपक्ष। कहा कि गमले की खेती करने वाले किसान नहीं है। पहले कृषि कानून में संशोधन की बात कही गयी, अब सरकार संशोधन को तैयार भी हो गई, लेकिन अब किसानों को विपक्ष द्वारा भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह भी चाहते थे किसान की उपज मंडियों के बाहर भी बिके। बुढ़ाना से विधायक उमेश मलिक ने कहा कि किसान नाम को विपक्षी बदनाम कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे है। आजम खां जैसे दंगाई को आज जेल में रहना पड़ रहा है। देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
हम ही लगवाएंगे चौधरी चरण सिंह व राजेश पायलट की मूर्ति
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा बाबा चौधरी चरण सिंह है। गुलाम मोहम्मद हमारा बाबा नहीं। चौधरी चरण सिंह व राजेश पायलट की मूर्ति हम ही लगवाएंगे।
ये रहे उपस्थित
ग्राम चौपाल की अध्यक्षता मांगेराम ने की और संचालन सतेंद्र पंवार ने किया। कवियित्री मनीषा यादव ने काव्य पाठ किया। भाजपा विधायक केपी मलिक, योगेश धामा, जिलाध्यक्ष सूरजपाल, चेयरमैन अमित राणा, पूर्व लोकेश दीक्षित, डॉ. नीरज कौशिक, वेदपाल उपाध्याय, प्रदीप ठाकुर, जसवीर सोलंकी, धूम सिंह ठेकेदार, संजीव खोखर, अरविंद, सचिन, सरिता, कपिलदेव, प्रवीण तोमर सिरसली आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/