फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : चौधरी चरण सिंह व राजेश पायलट की प्रतिमा स्थापना को लेकर सियासी माहौल गरमाया, रालोद ने किया पंचायत का एलान

Tue, 09 Mar 2021 03:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

- रालोद नेताओं का प्रशासन पर सत्ताधीशों के दबाव में प्रतिमाओं के लिए निर्मित चबूतरा तोड़ने का आरोप
- बुधवार को सरूरपुर कलां में सर्वजातीय और बागपत में गुर्जर समाज की पंचायत का एलान
 
विज्ञापन
बागपत ब्लॉक परिसर में ध्वस्त किया गया प्रतिमाओं के लिए निर्मित चबूतरा व ब्लॉक मुख्यालय में रखी दोनों प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में ब्लॉक मुख्यालय में 14 मार्च को चौधरी चरण सिंह और राजेश पायलट की प्रतिमा स्थापना को लेकर माहौल गरमा गया है। रालोद नेताओं का आरोप है कि सत्ताधारियों के दबाव में प्रशासन ने प्रतिमाओं के लिए निर्मित चबूतरा ध्वस्त करा दिया। रालोद ने इस मुद्दे पर बुधवार को सरूरपुर कलां गांव में सर्वजातीय पंचायत बुलाने का एलान कर दिया है। वहीं गुर्जर महासभा ने भी इस मुद्दे पर बागपत में समाज की पंचायत बुलाई है। इन पंचायतों में आगामी रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन


रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले वर्ष ब्लॉक मुख्यालय में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई थी। जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक मुख्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान नेता राजेश पायलट की प्रतिमा की स्थापना का प्रस्ताव पास हुआ था। इसके लिए 14 मार्च का दिन तय किया गया। प्रतिमाओं का अनावरण रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को करना है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर दंगा: अदालत ने संगीत सोम के खिलाफ एसआईटी की क्लोजर रिपोर्ट की स्वीकार

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों प्रतिमाएं आ गईं हैं। इनके लिए चबूतरे का निर्माण कराया गया था। आरोप है प्रशासन ने सत्ताधारी नेताओं के दबाव में रात के अंधेरे में चबूतरा ध्वस्त करा दिया। इस मुद्दे पर वह डीएम से मिले, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

कहा कि डीएम अब छह माह बाद भी इस प्रस्ताव की फाइल अपने पास न आने और प्रतिमा स्थापना के लिए अनुमति लेने की बात कर रहे हैं। प्रशासन ने यदि किसी तरह का दबाव बनाया तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जेपी सिंह, गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष करतार सिंह, उपाध्यक्ष सौराज सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र मुन्ना व अजय तोमर, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

पंचायतों में तय की जाएगी रणनीति
इस मुद्दे को लेकर रालोद नेताओं ने सरूरपुर कलां गांव में  बुधवार दोपहर दो बजे सर्वजातीय पंचायत बुलाई है। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बागपत में गुर्जर महासभा ने भी समाज की पंचायत आहूत की है। रालोद नेताओं का कहना कि प्रतिमाओं की स्थापना हर कीमत पर की जाएगी। इसके लिए कोई बड़ा आंदोलन ही क्यों न करना पड़े।

17 मार्च को समाप्त हो रहा ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल
रालोद नेता और ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर का कार्यकाल 17 मार्च को समाप्त हो रहा है। रालोद नेताओं का आरोप है कि प्रशासन जानबूझ कर प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम को अटका रहा है। पहले भी महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना जिलेभर में हुईं हैं। इससे पहले प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई। साफ जाहिर है प्रशासन का यह रवैया राजनीति से प्रेरित है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें