फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिव भगवान के जयकारों के गूंज उठा शहर

Mon, 17 Jul 2023 10:59 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Sawan 2023 : ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर में दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान शिव भगवान के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।
विज्ञापन
पुरामहादेव मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण के दूसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या को पुरामहादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देहात क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान शिव के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।

विज्ञापन


मंदिर में सोमवार को सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भांग, धतुरा, शहद, दूध, दही, चंदन और जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं छह अर्थियां: जिगर के टुकड़ों को कफन में देख बेसुध हुईं माताएं, बच्चों की चीख से सिहर उठा हर कोई

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर परिवार में सुख शांति की कामना के लिए महिलाओं ने माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। पुरामहादेव मंदिर के पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि श्रावण का सोमवार और सोमवती अमावस्या पर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। 

यह भी पढ़ें: Meerut News : रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, मची चीख-पुकार, आठ मजदूर हुए घायल

इसके अलावा सोमवार को नगर और देहात क्षेत्र के मंदिरों में भी सोमवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें