सौरभ को एयर पिस्टल स्पर्धा में मिला स्वर्ण
बिनौली। भोपाल में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में वीर शाहमल रायफल क्लब बिनौली के गोल्डन बॉय सौरभ चौधरी ने एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया।
सौरभ चौधरी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए भोपाल में आयोजित 63वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर पुरुष वर्ग में 246.4 का स्कोर बनाया यह पदक जीता। सौरभ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। पदक जीतने पर बिनौली के वीर शाहमल रायफल क्लब पर पर साथी निशानेबाजों व कोच अमित श्योराण ने खुशी जाहिर की। उधर, सौरभ के पैतृक गांव में भी परिजनों व ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर हर्ष जताया।