बालक वर्ग में सत्यम, बालिका वर्ग में खुशी प्रथम
बड़ौत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बागपत के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय ताइक्वांडो शिविर के चौथे दिन लिखित प्रतियोगिता कराई गई।
ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बागपत के सचिव अमित दीक्षित ने बताया परीक्षक इमरान कुरैशी सहारनपुर, जय चौधरी रिजवान मलिक की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सत्यम चौधरी व बालिका वर्ग में खुशी धीमान प्रथम रहीं। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों मेें शिवम खोखर, आर्यन शर्मा, अभय बालियान, संदीप शर्मा, दीपक अनमोल यादव, शिवम, शंभू, शिवानी, साक्षी, खुशी दीवान, शिवानी, राधिका वत्स, मन्नू कादयान को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनता वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ यशपाल शास्त्री , पीटीआई गौरव खोखर, अंकित दीक्षित, संदीप, वीरेंद्र दीक्षित, संजीव शर्मा, प्रतिक तोमर, डॉ प्रभात वशिष्ठ आदि का सहयोग रहा