फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए पुलिस ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पंचायत चुनाव शांति पूर्ण तरीके से कराने की तैयारी शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। पंचायत विभाग ने वोटर लिस्ट तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस भी पंचायत चुनाव शांति पूर्ण तरीके से कराने के लिए कागजी तैयारी पूरी करने में जुट गई है।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मिले निर्देशों के बाद हर बीट सिपाही को ग्राम भ्रमण आख्या तैयार करने का निर्देश दिया है। निर्धारित प्रोफार्मा पर गांव से संबंधित हर छोटी से छोटी जानकारी दर्ज होगी। जिससे वह जिले के सभी क्षेत्रों में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे। गांव की आबादी, धार्मिक आधार पर आबादी की स्थिति, तमंचा रखने के शौकीनों के नाम, जुआरी व शराबियों के नाम, हिस्ट्रीशीटर, गंभीर अपराधों के आरोपी, मंदिर और मस्जिद की संख्या, शराब के ठेके, प्रधान पद के पूर्व प्रत्याशी व चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवाओं के नाम सहित अन्य जानकारियां दर्ज की जाएंगी। ग्राम भ्रमण आख्या में पुलिस का सहयोग करने वाले लोगों का ब्योरा भी उनके मोबाइल नंबर के साथ दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा गांव के लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी , एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें