-सहायक निबंधक कॉपरेटिव से शिकायत कर हटाने की मांग, मंगलवार को दोनों पक्षों को सुनेंगी सहायक निबंधक
फोटो- छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर सहकारी समिति के पदाधिकारी विकास भवन में पहुंचे। उन्होंने सहायक निबंधक कॉपरेटिव से शिकायत कर सचिव पर किसानों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सचिव के गलत व्यवहार के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है। साथ ही किसान भी परेशान हैं।
सहकारी समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, धर्मपाल, सुरेंद्र, बदलेराम, अनुज, रोहित, प्रमोद ने बताया कि कुछ दिन पहले समिति पर एक सचिव की तैनाती हुई। उनका व्यवहार किसानों के प्रति अच्छा नहीं है। समिति से शिकोहपुर, सरूरपुर, खेड़की, ट्योढ़ी, फैजपुर निनाना, नैथला, राजपुर खामपुर आदि गांव जुड़े हैं। जब किसान समिति पर खाद लेने व अन्य कार्यों से पहुंचते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। जब वह सचिव को अच्छा व्यवहार करने की बात कहते हैं तो सही से बात नहीं करते है। उन्होंने सहायक निबंधक कॉपरेटिव इंदू सिंह से शिकायत करते सचिव को हटाकर दूसरे सचिव को भेजने की मांग की। वहीं सहायक निबंधक कॉपरेटिव इंदू सिंह ने कहा कि मंगलवार को समिति पर बैठक कर दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।