फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर सीएचसी को बनाया जाएगा एल-2 अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
- आर्यभट्ट कॉलेज भी किया जाएगा अधिग्रहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए खेकड़ा के बाद अब सरूरपुर सीएचसी को एल-2 बनाने की तैयारी है। अस्पताल में 30 बेड की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अलावा आर्यभट्ट कॉलेज डौला का भी अधिग्रहण करने की तैयारी की जा रही है। सरूरपुर सीएचसी में एल-2 अस्पताल बनने पर सीएचसी पर ओपीडी बंद कर दी जाएगी। जिससे गांव के अलावा आसपास के गांवों के मरीजों को उपचार नहीं मिलेगा। क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल अथवा बागपत सीएचसी आना होगा।
विज्ञापन

अप्रैल माह में जिले में मिल चुके है 168 केस
जिले में अप्रैल माह में अब तक 168 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। संक्रमण से बचाव के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण व अन्य को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन- सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि खेकड़ा पीएचसी के बाद अब सरूरपुर सीएचसी में 30 बेड का एल-2 अस्पताल तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें