बड़ौत। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 11 मार्गों के निर्माण के लिए 13.72 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस धनराशि से छपरौली क्षेत्र के दाहा से गढ़ी कांगरान, दाहा-बरनावा रोड से पलड़ा मार्ग, दिल्ली सहारनपुर रोड से असारा मार्ग, मेरठ-बड़ौत रोड से दादरी मार्ग, मेरठ-बुढाना रोड से सरौरा मार्ग आदि का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष किरठल से छपरौली मार्ग, आदर्श नंगला से ककौर मार्ग, गढ़ी कांगरान से मिलाना मार्ग, बिनौली से कैडवा मार्ग, बिनौली से तेड़ा मार्ग, आजमपुर-मुलसम से फौलादनगर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। शुरू होगी। विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला ने बताया कि सीएम व उपमुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर सड़कों के लिए धन जारी किया है।