फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 1600 मीटर दौड़ में सारिका व दीपेश ने मारी बाजी

Fri, 15 Nov 2024 10:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
नंगला के मिनर्वा प​ब्लिक स्कूल में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते ​शिक्षक।
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत। मिनर्वा पब्लिक स्कूल आदर्श नंगला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन हुई 1600 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से सारिका व बालक वर्ग से दीपेश प्रथम रहे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के संस्थापक सतपाल सिंह व सुरेश बाला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सबसे पहले बालिका वर्ग की 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सारिका प्रथम, नेहा द्वितीय व कीर्ति तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में दीपेश प्रथम, सुनील द्वितीय व सोनू तृतीय स्थान पर रहा। इसके उपरांत कक्षा एक से कक्षा तीन तक के बच्चों की बैलून रेस, लेमन रेस कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर गौरव, दीपक भारद्वाज, रेनू, आरती शर्मा, प्रवीण कुमार, सागर, शालू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें