फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार सिंह यादव बने खेकड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्विरोध चुनी गई खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएशन की नए वर्ष की कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार सिंह यादव अध्यक्ष, हरिओम शर्मा महामंत्री चुने गए। सभी अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएसन की वर्ष 2021 की कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया चल रही थी। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी लोकेन्द्र सिंह ढाका ने बताया कि नई कार्यकारिणी में सभी पदों के लिए एक-एक ही फार्म रहने के कारण निर्वाचन निर्विरोध हो गया। इसमें सरदार सिंह यादव अध्यक्ष, रामेश्वर दयाल पंवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज त्यागी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिओम शर्मा महासचिव, सचिन धामा संयुक्त मंत्री, मुकेश यादव कोषाध्यक्ष, परमजीत धामा पुस्तकालय मंत्री, वरिष्ठ सदस्य पद पर विनोद कुमार, नवीन त्यागी, सोहनपाल, कनिष्ठ सदस्य पद पर अनिल ढाका, नरेन्द्र कुमार और लोकेन्द्र कुमार चयनित हुए। सभी अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पर हर्ष जताया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता, जयेश कुमार शर्मा, आशुतोष शर्मा, विशाल धामा, फययाज अली, राजेश कुमार, विनोद बंसल, भूपेन्द्र कुमार, राकेश कौशिक, सुरेन्द्र धामा, हरीश कुमार, नरेंद्र त्यागी, नवाब धामा, अनीता शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें