फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई संत शिरोमणि रविदास की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना में रविवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शोभायात्रा निकाली गई। मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं रही।
विज्ञापन

रविदास चौपाल से शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीरेंद्र तेजान ने हरी झंडी दिखा कर किया। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई आंबेडकर भवन पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का सर्व समाज के लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार, नरेंद्र प्रधान, आशु प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, अमरपाल, मदन पाल, जगपाल जयपाल, रामफल, इंद्रपाल, मौजी राम, यशपाल, इलमा, सूरजपाल, ओमपाल, बिनोद, जगदेव, राम कुमार, ओमबीर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें