फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सपोर्ट के बाद भी उखड़ रही सांसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड अस्पताल में शिक्षक और दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन

एक महिला का 22 तक पहुंच गया था ऑक्सीजन लेवल
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कोरोना के मरीजों की सांसें अब ऑक्सीजन सपोर्ट देने के बाद भी उखड़ रहीं हैं। नगर स्थित कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती एक शिक्षक और दो महिलाओं की रविवार को मौत हो गई। इनमें एक महिला का ऑक्सीजन लेवल 22 तक पहुंच गया था। तीनों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया। दो दिन में अस्पताल में भर्ती छह मरीजों की मौत से अस्पताल के स्टाफ में हड़कंप की स्थिति है।
खेकड़ा के एमएम इंटर कॉलेज में शिक्षक 52 वर्षीय नीरज शर्मा को दो दिन पूर्व कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रभारी डॉ. ताहिर के मुताबिक शनिवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इसके अलावा बागपत निवासी राजकुमारी को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन रविवार सुबह ही अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ऑक्सीजन सपोर्ट के बावजूद भी उनकी हालत बिगड़ती चली गई। ऑक्सीजन लेवल 22 तक पहुंच गया और उनकी मौत हो गई। गौरीपुर मोड़ निवासी 53 वर्षीय रणवीरी को भी सांस की दिक्कत की वजह से शनिवार रात नौ बजे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर उनकी भी मौत हो गई। शनिवार को भी अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई थी। मरीजों के मौत के आंकड़ों में तेजी होने से अस्पताल के स्टाफ के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीनगर सराय की महिला की मौत
अमीनगर सराय। खेकड़ा कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि अमीनगर सराय की शिवलोक कॉलोनी निवासी महिला अन्नू की भी मौत हुई है। महिला को प्राइवेट अस्पताल के बाद यहां भर्ती कराया गया था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें