फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांकलपुट्ठी गांव में प्रधान पद के लिए होगा त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/रटौल। सांकलपुट्ठी गांव में प्रधान के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। यहां प्रधान धर्मपाल की बीमारी से मौत होने के कारण दोबारा चुनाव कराया जा रहा है। उनका भतीजा रजत मैदान में उतरा है तो कार्यवाहक प्रधान सचिन जरूर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके लिए 19 फरवरी को मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन

सांकलपुट्ठी गांव में नवंबर 2024 में प्रधान धर्मपाल की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इस कारण गांव में प्रधान पद रिक्त चल रहा था। एक माह पहले बोर्ड बैठक कर पंचायत सदस्य सचिन को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी थी, ताकि गांव में विकास कार्य कराए जा सकें। अब गांव में प्रधान पद के लिए चुनाव कराने की घोषणा की गई। प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। इनमें एक वर्तमान में प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाल रहे सचिन, प्रधान रहे धर्मपाल के भतीजे रजत व यशवीर सिंह शामिल है। तीनों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। तीनों के भाग्य का फैसला करने के लिए 2175 लोग मतदान करेंगे और 19 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। वहीं गांव में लोगों में चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें